हेलो दोस्तों आज आपके बीच से मध्य प्रदेश का भूलेख पोर्टल की जानकारी को लेकर आए हैं जिसमें यह भू राजस्व जमीन विभाग की सारी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, भूलेख एमपी ऑनलाइन पोर्टल मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लॉन्च किया गया एक प्लेटफॉर्म है, जहाँ राज्य के निवासी अपनी भूमि से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर मध्यप्रदेश राज्य के सभी भूमि से संबंधित सारा डेटा खसरा संख्या खतौनी जमाबंदी गिरदावरी भू नक्शा लॉगिन आईडी इत्यादि उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टल के जरिए मध्यप्रदेश के लोग अपनी ज़मीन से संबंधित दस्तावेज़ जैसे खसरा, खतौनी और नक्शे आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं।
MP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएँ
मुफ्त सेवाएँ
- साधारण भूमि अभिलेख प्रतिलिपि (खसरा/खतौनी)
- साधारण भूमि नक्शा (ग्राम नक्शा)
- आबादी अधिकार अभिलेख
- परिवर्तित भूमि-राजस्व भुगतान
- व्यवहार न्यायालय प्रकरण (सिविल कोर्ट केस)
- दृष्टि बंधक (हाइपोथीकेशन)
- अभिलेखागार प्रतिलिपि (रिकॉर्ड रूम दस्तावेज़)
- RCMS आदेश
ट्रांज़ैक्शन विवरण (लेन-देन विवरण), भूमि बंधक, कृषि भूमि राजस्व विभाग, DS दस्तावेज़ खोजें, जमानत विवरण खोजें, CERSAI खोजें
सशुल्क सेवाएँ
- प्रमाणित भूमि अभिलेख प्रति डाउनलोड (Certified Copy Download)
- प्रमाणित भूमि नक्शा (Certified Copy of Village Map)
- राजस्व न्यायालय आदेश प्रतिलिपि जो (Revenue Court Order Copy)
- अभिलेखागार के अभिलेख प्रतिलिपि (Record Room Document Copy)
- भूमि-अधिकार पुस्तिका (Bhu-Adhikar Pustika)
- व्यपवर्तन सूचना (Diversion Intimation)
- भूमि राजस्व भुगतान (Revenue Payment)
- वॉलेट रिचार्ज (Wallet Recharge)
- भूमिस्वामी आधार (Bhumiswami Aadhar E-KYC)
Also Read:- Bhulekh Up
MP Bhulekh: ऑनलाइन खसरा/खतौनी देखें
मध्य प्रदेश सरकार ने MP Bhulekh पोर्टल के माध्यम से किसानों और जमीन मालिकों को खसरा-खतौनी (भू-अभिलेख) ऑनलाइन देखने की सुविधा दी है। अब आप बिना रजिस्ट्रेशन के अपनी जमीन का विवरण मुफ्त में देख सकते हैं।
भू-अभिलेख के प्रकार
MP Bhulekh पोर्टल पर दो प्रकार की भू-अभिलेख प्रतिलिपि उपलब्ध है: साधारण भू-अभिलेख प्रतिलिपि (मुफ्त) – इसे देखने के लिए किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन या शुल्क की आवश्यकता नहीं होती। यह प्रतिलिपि केवल जानकारी के लिए होती है, कानूनी कार्यों में इसका उपयोग नहीं किया जा सकता।
- डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि (शुल्क आधारित) – इसे प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है और कुछ शुल्क का भुगतान करना पड़ता है।
- इस प्रतिलिपि का उपयोग सरकारी और कानूनी कार्यों में किया जा सकता है।
ऑनलाइन खसरा/खतौनी देखने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको इसकी MP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा mpbhulekh.gov.in
- भू-अभिलेख ऑप्शन पर क्लिक करके
- अपनी जिला, तहसील और गाँव का चयन करें।
- खसरा नंबर या भूमि स्वामी का नाम दर्ज करें।
- खोजें- पर क्लिक करने के बाद, आपकी जमीन का पूरा विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब आप आसानी से घर बैठे अपनी जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकते हैं और आवश्यकतानुसार इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
3 तरीकों से खसरे को देख सकते हैं?
- जमीन का मालिक लैंड ऑनर नाम से देखने के लिए सबसे पहले Landowner पर जाकर एक सेलेक्ट लैंड ऑनर पर अपना नाम दर्ज करके या फिर खसरा नंबर प्लॉट नंबर खतौनी नंबर के साथ जानकारी को सबमिट करने के बाद कैप्चा कोड को दर्ज करके व्यू डिटेल जानकारी पर आपके सामने जमीन की सारी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी जिसको आप डाउनलोड करके अपने पास भी रख सकते हैं।
- खसरा नंबर से खोज, Land Parcel Details पर क्लिक करने के बाद अपने खसरा संख्या को भरकर View details पर जाकर अपनी जानकारी को देखकर डाउनलोड कर सकते हैं।
- प्लॉट संख्या से, इसमें भी सैंपल क्रिया रहने वाली है आप जमीन पार्सल डिटेल पर जाकर अपने प्लॉट नंबर को दर्ज करने के बाद सिलेक्ट प्लॉट उपलब्ध होगा जिसमें कैप्चा कोड डालकर व्यू डिटेल पर क्लिक करके सारी जानकारी आप अपने सामने देख सकते हैं।
डिजिटल हस्ताक्षरित्र भू अभिलेख प्रतिलिपि कैसे निकाले?
अब आप आसानी से घर बैठे अपनी जमीन की डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं। डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि प्राप्त करने की प्रक्रिया, डिजिटल हस्ताक्षरित भू-अभिलेख प्रतिलिपि कानूनी और सरकारी कार्यों में उपयोग के लिए मान्य होती है। इसे प्राप्त करने के लिए MP Bhulekh पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होती है।
- सबसे पहले आपको MP Bhulekh पोर्टल की वेबसाइट पर जाना होगा।
- आपको होम पेज पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा, जिसमें अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, और पता दर्ज होगा। और OTP वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल प्राप्त कर सकते हैं।
- लोगिन करने के लिए पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड डालना पड़ेगा।
- उसके बाद वह अभिलेख खोजने की डिजिटल हस्ताक्षरित प्रतिलिपि पर जिला, तहसील, गाँव और खसरा नंबर दर्ज करें।खोजें पर क्लिक करने के बाद भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में की जाएगी।
- यह जानकारी देखने के बाद आप इसे डाउनलोड करके अपने पास भी रख सकते हैं।
MP राजस्व जमीन का भू नक्शा कैसेदेखें?
मध्य प्रदेश राज्य का भू राजस्व जमीनी मानचित्र नक्शा देखने के लिए आपको सबसे पहले इसकी ऑफिशल वेबसाइट एमपी bhulekh.gov.in पर जाकर जानकारी को अपडेट करके होम पेज पर भू भाग नक्शा जो लैंड पर सेल मैप को क्लिक करके, आपके सामने दो विकल्प दिखाई देंगे जिसमें सबसे पहले की आप ग्रामवार नक्शा देखना चाहते हैं या भूखंड का प्रमाणिक प्रतिलिपि प्राप्त करना चाहते हैं।
अगर आप फ्री में भू नक्शा देखकर डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको आयुक्त भू अभिलेख मध्य प्रदेश के ऑप्शन पर भू नक्शा अपने जिले का नाम तहसील का नाम गांव का नाम जानकारी भरने के बाद नक्शा देखें पर क्लिक करके कैप्चा कोड दर्ज करके आप अपना जमीन का नक्शा आसानी से देख सकते हैं।
MP Bhu Abhilekh Portal पर रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन कैसे करें?
आपको इसके लिए एमपी भु अभिलेख पोर्टल पर लोगिन करने के लिए भुगतान करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है जिसमें आप मुक्ति की सेवाओं का आनंद के साथ उपयोग में ले सकते हैं उसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करना जरूरीहै।
सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक यूजर के तौर पर एमपी भु अभिलेख की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर एज पब्लिक यूजर पर क्लिक करके आपके सामने एक नया पेज में सामान्य जानकारी और कम्युनिकेशन इस इनफार्मेशन भरना होगा इसमें आपको अपने नाम से लेकर सारी डॉक्यूमेंट तक की डिटेल भरनी होगी।
उसके पश्चात आप लोगिन करने के लिए रजिस्टर यूजर हैं आपके सामने यूजर आईडी और पासवर्ड दे दिया जाएगा फिर लॉगिन आईडी और पासवर्ड के जरिए संबंधित अपने डिपार्टमेंट को भरकर कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर देना है आपके सामने अपनी जानकारी के साथ एमपी भु अभिलेख वेबसाइट पर आपलॉगिन हो जाएंगे।
संपर्क कीजानकारी
आयुक्त भू अभिलेख मध्य प्रदेश शासन:- Moti Mahal, Gwalior, Madhya Pradesh – 474007
कांटेक्ट टोल फ्री नंबर:- 18002336763 , 07554000340
ईमेल आईडी पता:- clrgwa[at]mp[dot]nic[dot]in