हैलो दोस्तों राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश ने भूमि संबंधी रिकॉर्ड, जैसे खसरा, खतौनी और B-1 जमीन रिकॉर्ड को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए UP Bhulekh पोर्टल लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को बार-बार CSC केंद्र जाने की परेशानी से बचाना और घर बैठे ही मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड की जानकारी प्रदान करना है। अब कोई भी व्यक्ति आसानी से अपनी जमीन से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकता है।
खसरा और खतौनी में अंतर
| विशेषता | खसरा | खतौनी |
|---|---|---|
| परिभाषा | भूमि रिकॉर्ड दस्तावेज, जो भूखंड का विस्तृत विवरण देता है। | भूमि के स्वामित्व और मालिकाना हक की जानकारी देता है। |
| शामिल जानकारी | खसरा/गाटा संख्या, क्षेत्रफल, फसल का प्रकार, भूमि उपयोग, भू-नक्शा विवरण। | खातेदार का नाम, खाता संख्या, खसरा/गाटा संख्या, स्वामित्व प्रकार, बकाया/विवाद। |
| उद्देश्य | जमीन की पहचान और भौतिक विवरण। | मालिकाना हक और कानूनी जानकारी। |
खतौनी की नकल देखें

अपने जमीन की जमाबंदी खतौनी नकल देखने के लिए उत्तर प्रदेश के ऑनलाइन भू अभिलेख पोर्टल के जरिए संपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
खतौनी की नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

जमाबंदी नकल खतौनी नकल देखने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा उसके बाद आपको वेरिफिकेशन फिल करना होगा। उसके बाद आपके सामने अपने जिले तहसील गांव का नाम को सेलेक्ट करके जिसमें चार-पांच ऑप्शन जैसे जमाबंदी खसरा संख्या घाटा संख्या खाता संख्या भूलेख पर खातेदार का नाम या नामांतरण तारीख से भी खोज सकते हैं। यह बढ़ाने के बाद आपके सामने ऑनलाइन खाता डिटेल दिखाइए देगी।
राजस्व ग्राम खतौनी खसरा का कोड कैसे जानिए?
- राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जानने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर आपको “राजस्व ग्राम खतौनी का कोड” विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें। इसके बाद खुलने वाले नए पेज पर अपना जिला, तहसील और गांव का नाम चुनें। चयन पूरा होते ही आपकी स्क्रीन पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड प्रदर्शित हो जाएगा। इस प्रक्रिया को अपनाकर आप आसानी से अपने गांव का खतौनी कोड प्राप्त कर सकते हैं।
- इसके अलावा, यदि आप चाहें, तो e-Sathi पोर्टल के माध्यम से भी खतौनी की नकल देख सकते हैं। इसकी प्रक्रिया हम इस लेख में आगे विस्तार से बता रहे हैं। लेकिन उससे पहले, यह समझना जरूरी है कि खतौनी में कौन-कौन सी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होती हैं।
खतौनी पर उपलब्ध जानकारी
इसमें जिला का नाम,तहसील का नाम,परगना का नाम,गांव का नाम, जमीन के मालिक का नाम, जमीन/भूमि का क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) बीघा में,खाता संख्या,खसरा संख्या।
e-Sathi पोर्टल से खतौनी की नकल निकालने की प्रक्रिया
यदि कोई नागरिक e-Sathi UP पोर्टल से अपनी खतौनी देखना चाहता है, तो उसे नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।
- सबसे पहले, e-Sathi पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट esathi.up.gov.in पर जाएं।

- होमपेज पर पहुंचने के बाद, यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो पहले नया खाता बनाएं।
- पहले से रजिस्टर्ड उपयोगकर्ता यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके पोर्टल में लॉगिन करें।
- लॉगिन करने के बाद, “राजस्व एवं पंचायती राज विभाग” सेक्शन में जाएं।
- यहां पर खतौनी की नकल टिक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करनी होंगी, जिसमें जिला का नाम,तहसील का नाम,गांव का नाम और खातेदार का नाम या खसरा नंबर सभी जानकारी भरने के बाद, सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी खतौनी की नकल स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
UP में Khasra Khatauni Nakal Online भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें?
सबसे पहले इसकीऑफिशल UP भूलेख पोर्टल पर जाए और आवश्यक विवरण भरकर खतौनी देखें विकल्प चुनें। इसके बाद, स्क्रीन पर डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी के लिए क्लिक करें बटन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें,आपकी खतौनी दस्तावेज़ स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
UP Bhulekh संपर्क जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| ईमेल | bhulekh-up@gov.in |
| लैंडलाइन | +91-522-2217145 |
| पता | कंप्यूटर सेल, राजस्व मंडल, लखनऊ |
Note
जो भी इस साइड के माध्यम से जानकारी आपको उपलब्ध कराई जा रही है वह इंटरनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से है।