नमस्कार साथियों बात करेंगे अगर आपके जमीन पर वाद विवाद चल रहा है तो उसके लिए भूमि वादग्रस्त स्टेटस को देखने के लिए क्या प्रोसेस रहने वाला है, संपूर्ण जानकारी दी जाएगी बने रहे, और भी जानने के लिए।
उत्तर प्रदेश में भूखंड या गाटे की वादग्रस्त स्थिति का अर्थ है कि संबंधित भूमि किसी कानूनी विवाद या मुकदमे के अधीन है। यह विवाद भूमि के स्वामित्व, सीमाओं, उपयोग या अन्य कानूनी अधिकारों से जुड़ा हो सकता है।
भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति जानें
खसरा जमाबंदी/ खतौनी/ गाटे भूखंड की विवादित स्टेटस देखने की विधि
प्रदेश में यदि किसी नागरिक की भूमि पर कोई विवाद उत्पन्न हो जाता है, तो वह अपनी जमीन की वादग्रस्त स्थिति की जानकारी प्राप्त करना चाहता है। ऐसे में नागरिक को सबसे पहले UP Bhulekh की आधिकारिक वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाकर जानकारी के साथ डिटेल भरे इसके बाद नागरिक होमपेज विकल्प भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने पर क्लिक करें।

उसके बाद नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने जिले तहसील और गांव की जानकारी को भरना होगा। उसके बाद गाटा नंबर/भूखंड खसरा को भरना पड़ेगा जिसमें दिखाई देगा वादग्रस्त स्टेटस की जानकारी सबमिट करके गाटा / खतौनी प्रस्थिति पर नया पेज खुल जाएगा अपने जिले तहसील गांव की डिटेल के साथ खसरा संख्या को भरे।

इसके बाद, आपको राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर निर्देशित किया जाएगा। यदि आपकी भूमि किसी विवाद में शामिल है, तो नीचे आपको उसकी वादग्रस्त स्थिति की पूरी जानकारी प्रदर्शित हो जाएगी।
यदि कोई भूखंड या गाटा वादग्रस्त होता है, तो उस पर कानूनी मुकदमा जारी रहता है, जिससे उसकी बिक्री, हस्तांतरण या अन्य कानूनी कार्यों में बाधा आ सकती है। इस संबंध में जानकारी आमतौर पर तहसील या भूमि पंजीकरण कार्यालयों में उपलब्ध होती है। भूमि खरीदते या बेचते समय इसकी वादग्रस्त स्थिति की जांच करना अत्यंत आवश्यक होता है।
वाद संख्या की जानकारी नहीं तो
अगर आपके पास वाद संख्या नहीं है, तो भूखंड / गाटे की वादग्रस्त स्थिति देखें विकल्प पर जाकर इसके बाद, अपने जनपद, तहसील, गांव का नाम और गाटा संख्या डालके आवश्यक जानकारी भरने के बाद, आप अपनी भूमि की वादग्रस्त स्थिति का बायोडाटा देख सकते हैं।